Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsसेना और पुलिस ने की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस,  तीन दिनों में 6...

सेना और पुलिस ने की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस,  तीन दिनों में 6 आतंकियों को किया गया ढेर 

सेना और पुलिस ने पुलवामा में जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने बताया कि कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के त्राल और शोपियां में पिछले तीन दिनों में हुए दो एनकाउंटर में छह आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं।

उन्होंने आगे इन ऑपरेशन्स की जानकारी देते हुए बताया कि एक ऑपरेशन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुआ जबकि दूसरा ऑपरेशन गांव में हुआ। उन्होंने कहा कि सभी सिक्योरिटी फोर्सेस के बीच का कॉर्डिनेशन अच्छा था और यह ऑपरेशन उसका प्रमाण हैं, आने वाले समय में भी ये कॉर्डिनेशन बना रहेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करेंगे, सेना ने बताया कि लोगों का भी धन्यवाद करेंगे कि उनके सहयोग के बिना इस तरह की सफलता मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments