Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsअब बात सिर्फ POK पर होगी, पाकिस्तान भुगतेगा आतंकवाद का खामियाजा- राजनाथ...

अब बात सिर्फ POK पर होगी, पाकिस्तान भुगतेगा आतंकवाद का खामियाजा- राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार जम्मू कश्मीर पहुंचे। रक्षा मंत्री सबसे पहले श्रीनगर के बदामी बाग छावनी पहुंचे, जहां उन्होंने पाकिस्तानी शेल्स का निरीक्षण किया और जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी समेत सेना के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां सेना के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। जिसके बाद उन्होंने सेना के जवानों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवाद का खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा, साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा और हमने उनका कर्म देखकर मारा।

साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से अब कोई बात नहीं सिर्फ सिर्फ POK पर बात होगी, उन्होंने आगे कहा कि हम कश्मीर के मुद्दे पर किसी भी देश की मध्यस्ता को नहीं मानेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments