लखनऊ में किसान पथ पर एक बस में अचानक आग लग गई, हादसे में दो बच्चों समेत पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है। ये बस दिल्ली से बिहार जा रही थी और लखनऊ में इस बस में अचानक से आग लग गई।
बस में करीब 60 से ज्यादा लोग सवार थे, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, बताया जा रहा है कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुल पाया था। इस वजह से पीछे बैठे लोग फंस गए और वह समय रहते बस से बाहर नहीं निकल पाए।

