Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsUP में लगेगा Semiconductor Plant, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार

UP में लगेगा Semiconductor Plant, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश के जेवर में छठा सेमीकंडक्टर प्लांट लगेगा ,जिसके लिए मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई लगाने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई है, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इनमें से एक काई में इसी साल से उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।

वहीं उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत अब छठी इकाई लगाई जा रही है। यह HCL और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम है, जिस प्लांट में लगभग 2000 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments