Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपाकिस्तान ने आतंकियों का साथ दिया जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा -...

पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ दिया जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा – PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आज देश को पहली बार संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था लेकिन पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ दिया और उल्टा भारत पर हमला किया जिस कारण उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़े।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत ने केवल आतंकियों और उनके ठिकानों पर हमला किया था लेकिन भारत की इस कार्रवाई में पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ दिया और भारत के आम नागरिकों को निशाना बनाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान में छिपे बैठे लगभग 100 आतंकियों और उनके आकाओं को मिट्टी में मिला दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments