Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsइंदिरा गांधी से ज्यादा नुकसान इस देश का किसी ने नहीं किया-...

इंदिरा गांधी से ज्यादा नुकसान इस देश का किसी ने नहीं किया- अनिल विज 

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जब इस देश की प्रधानमंत्री थीं, तब उनसे ज्यादा नुकसान इस देश का किसी ने नहीं किया।

अनिल विज ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई, लेकिन शिमला समझौता के लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने 13 हजार एकड़ जमीन कब्जा की थी, वो भी पाकिस्तान को मुफ्त में दे दी गई।

वहीं, विपक्ष की तरफ से विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि सत्र बुलाना उनका अधिकार है, लेकिन सत्र में सीक्रेट बातों को भी डिस्क्लोज किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments