Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसेना के खिलाफ भ्रामक वीडियो शेयर करने के आरोप में स्कूल क्लर्क...

सेना के खिलाफ भ्रामक वीडियो शेयर करने के आरोप में स्कूल क्लर्क गिरफ्तार 

पंजाब के खन्ना में सेना के खिलाफ भ्रामक वीडियो शेयर करने के मामले में पुलिस ने एक स्कूल क्लर्क को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार खन्ना पुलिस ने भारतीय सेना के खिलाफ चल रही फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में हरियों कलां निवासी सतवंत सिंह को गिरफ्तार किया है जो कि एक निजी स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत है।

पुलिस के मुताबिक, सतवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो शेयर की थी, जो भारतीय सेना के खिलाफ भ्रामक और गलत जानकारी फैला रही थी। यह वीडियो देश की सुरक्षा और एकता के लिए खतरा मानी जा रही थी, जिस कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

ऐसे मामलों में पुलिस आमतौर पर आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करती है, खासकर जब कोई वीडियो देश की सुरक्षा, सेना या संवेदनशील मुद्दों पर फर्जी या भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए शेयर की जाती है। इससे पहले भी विभिन्न राज्यों में फर्जी वीडियो शेयर करने पर सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

साथ ही पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि वह किसी भी असत्यापित या भ्रामक वीडियो को शेयर करने से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी साझा करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments