Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 पाकिस्तानी जासूस, सेना की गतिविधियां कर...

पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 पाकिस्तानी जासूस, सेना की गतिविधियां कर रहे थे लीक 

पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला में दो पाकिस्तानी जासूसों को हिरासत में लिया है, जिसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए दी।

डीजीपी गौरव यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘मलेरकोटला पुलिस ने नई दिल्ली स्थित उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया’।

https://x.com/DGPPunjabPolice/status/1921463334240649514

उन्होंने आगे लिखा कि ‘खुफिया जानकारी के आधार पर, एक संदिग्ध को भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान स्थित हैंडलर को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान किए गए खुलासे के आधार पर, एक दूसरे माध्यम की भी पहचान की गई और उसे हिरासत में ले लिया गया’।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी गोपनीय जानकारी के बदले ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर रहे थे।

गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments