Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsभारत-पाकिस्तान में सीजफायर, विदेश सचिव विक्रम मिसरी बोले- 12 मई को फिर...

भारत-पाकिस्तान में सीजफायर, विदेश सचिव विक्रम मिसरी बोले- 12 मई को फिर बात करेंगे DGMO

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा की जा रही कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने दुनिया के देशों से भारत के साथ शांति और सुलह की अपील की थी। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का दावा किया। ट्रंप के इस बयान की पुष्टि भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने की है। हालांकि, भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला सीधे तौर पर दोनों देशों के बीच लिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार (10 मई,2025) की दोपहर पाकिस्तान डीजीएमओ ने फोन कॉल कर पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी. उन्होंने कहा कि किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है.

ट्रंप ने किया था समझौते में मध्यस्थता का दावा

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता के चलते दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ है, उन्होंने कहा, ”संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, दोनों देशों को बधाई. इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद।”

पाकिस्तान ने भी की सीजफायर की पुष्टि

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की ओर से एक्स पर पोस्ट करके बताया गया है कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है, हालांकि उन्होंने भारत पर किए गए नाकाम हमलों की कोशिशों पर माफी नहीं मांगी। उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments