भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़ते तनाव के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारत बुद्ध की धरती है, लेकिन यही धरती अर्जुन और भीम जैसे महान योद्धाओं की भी है।
उन्होंने पाकिस्तान को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि, ये भारत का उसूल है न हम पहले किसी को छेड़ते हैं और न ही बाद में किसी को छोड़ते हैं, उन्होंने कहा कि जब देश की सुरक्षा की बात आती है, तो भारत किसी तरह का समझौता नहीं करता। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा एयर डिफेंस इतना ताकतवर है कि दुश्मन की मिसाइलें मच्छर की तरह कुचल दी जाती हैं।
