चंडीगढ़ के DC निशांत यादव की ओर से निर्देश जारी किए गए है। DC निशांत यादव ने कहा एयर रेड वार्निंग अभी कोई नहीं है, इसके चलते हमने फैसला लिया है की हम कोई आदेश नहीं करेंगे, 9 बजे के बाद लोग अपने घरों मे रहे, बेवजह बाहर ना आये। Shops और Hotels के owners से निवेदन है कि वह भी 9 बजे तक बंद सब कर दें।
सिविल डिफेन्स वालंटियर्स की ट्रेनिंग का कैंप आज रखा था, हमने जो उम्मीद रखी उससे ज्यादा लोग पहुंचे, 3000 से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है पहले हमारे पास 300 वालंटियर्स थे, आज 3000 की रजिस्ट्रेशन हो गई है, 1 हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद उनको ड्यूटी पर भेजा जायेगा
नये सायरन Order किए है, वो आज रात या कल तक आ जायेंगे, उन्हें चंडीगढ़ की अलग अलग लोकेशन पर इनस्टॉल कर दिया जायेगा
