Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला कहा- आतंकी हमला हुआ तो उसे...

भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला कहा- आतंकी हमला हुआ तो उसे युद्ध माना जाएगा

केंद्र सरकार ने कहा कि अगर भविष्य में भारत पर कोई आतंकी हमला होता है तो उसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। हमले का उसी तरह जवाब दिया जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह खबर दी।

दूसरी ओर, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। समाचार एजेंसी एएनआई ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से शनिवार को इनमें से 5 आतंकियों की लिस्ट जारी की।

इनके नाम अबू जुंदाल, हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, मोहम्मद सलीम, घोसी साहब और मोहम्मद हसन खान हैं। यूसुफ कंधार हाईजैक का मास्टरमाइंड था और जुंदाल मुंबई हमले में शामिल था।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया था। ये पांचों आतंकी एक साथ मारे गए या अलग-अलग, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। भारत सरकार ने कहा कि अगर अब कोई आतंकी हमला होता है तो उसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।

शुक्रवार की रात भारत ने पाकिस्तान के 8 मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया

भारतीय रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात 10:30 बजे पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, ‘भारत ने 8 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इनमें पाकिस्तानी एयरबेस, हथियार डिपो शामिल हैं।’ इससे पहले BSF ने एक वीडियो जारी कर बताया कि शुक्रवार देर रात पाकिस्तान के सियालकोट के लूनी में स्थित आतंकी लॉन्चपैड को नष्ट कर दिया गया।

पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम 7.47 बजे से 10.57 बजे के बीच जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन दागे। इस हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने शनिवार सुबह फिर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में हमला किया। गोलाबारी में राजौरी के एक प्रशासनिक अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जम्मू शहर में भी हवाई हमले जारी हैं। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments