Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsजम्मू कश्मीर के कई जिलों में किया गया ब्लैकआउट, साइरन की आवाजें...

जम्मू कश्मीर के कई जिलों में किया गया ब्लैकआउट, साइरन की आवाजें भी सुनी गई

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों-जैसे जम्मू, राजौरी, उधमपुर, पठानकोट, और सतवारी एयरपोर्ट क्षेत्र-में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू किया गया। यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया, जब पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिशें की गईं और सीमा पर भारी गोलाबारी भी हुई।

जम्मू कश्मीर के राजौरी, पुंछ, सांबा, अखनूर, और जम्मू शहर सहित छह जिलों में सायरन बजाए गए और लोगों को घरों में रहने, लाइट बंद रखने तथा अफवाहों से बचने की सलाह दी गई।

एलओसी (LoC) के पास जोरदार धमाकों, ड्रोन और मिसाइल हमलों की आशंका, और सीमा पर भारी फायरिंग के कारण ब्लैकआउट किया गया। यह एक एहतियाती कदम था ताकि दुश्मन को भारतीय ठिकानों की पहचान न हो सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments