Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsभारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हालात, जैसलमेर में रहेगा 12 घंटे का...

भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हालात, जैसलमेर में रहेगा 12 घंटे का ब्लैकआउट 

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दोनों देशों की सीमाओं पर सेना अलर्ट है। जहां पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही है तो वहीं भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं जिसको लेकर भारत सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। सीमावर्ती इलाकों में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे इलाकों को खाली कराया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

पाकिस्तान की सीमा से सटे जैसलमेर में भी सीमा सुरक्षा बल हाई अलर्ट मोड पर है। पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही फायरिंग के बाद जिला प्रशासन ने जैसलमेर में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट करने का निर्देश दिया है। वहीं सीमा सुरक्षा बल ने सीमावर्ती गांवों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments