Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsश्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुरक्षित जगहों पर...

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुरक्षित जगहों पर किया जा रहा शिफ्ट, SGPC की ओर से निर्देश जारी 

दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पांच में गुरुद्वारा साहिब पर हुए हमले के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आदेश जारी किए गए कि बॉर्डर एरिया में सभी गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुरक्षित जगहों पर शोभित किया जाए जिसके चलते शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबरों की ओर से अलग-अलग सादिक क्षेत्र में दौरा किया गया ताकि गुरुद्वारा साहिब में पड़े श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की जानकारी हासिल की जा सके और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचा जा सके

उसी को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जब गुरदासपुर के गांव कान्हा में पहुंची तो गांव के लोगों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को साथ भेजने से इनकार कर दिया इस मौके गांव की ओर से कहा गया कि वह अपनी जान देकर भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की रक्षा करेंगे अगर गांव के लोगों को गांव छोड़ना पड़ा तो सबसे पहले वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएंगे उसके बाद गांव छोड़ेंगे जिसको लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबरों ने कहा कि उनको यकीन है कि गांव में पावन स्वरूप पूरी श्रद्धा भावना के साथ संभल की जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments