Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsभारत-PAK तनाव के बीच दिल्ली में इस जगह पर लगे हैं सायरन,...

भारत-PAK तनाव के बीच दिल्ली में इस जगह पर लगे हैं सायरन, आज दोपहर 3 बजे बजेगा सायरन

दुश्मन को सबक सिखाने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है, गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन सावधानी बरतना भी जरूरी है। यही वजह है कि देश के कई राज्यों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, यूपी के साथ देश की राजधानी दिल्ली भी हाई अलर्ट (दिल्ली हाई अलर्ट) पर है, राजधानी में पीडब्ल्यूडी दफ्तरों में आज एयर सायरन (दिल्ली इमरजेंसी सायरन) बजाया जाएगा, इस एयर सायरन की टेस्टिंग दोपहर 3 बजे होगी। इसे देखते हुए दिल्ली के लोगों से न घबराने की अपील की गई है।

क्यों बजते हैं इमरजेंसी सायरन?

आपको बता दें कि सायरन लगाने का उद्देश्य लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रखना है। सायरन बजते ही जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएं। इसे लेकर दो दिन पहले मॉक ड्रिल भी की गई थी। दोनों देशों में युद्ध जैसे हालात के बीच दिल्ली के PWD ऑफिस में लगाए गए सायरन का आज दोपहर 3 बजे परीक्षण किया जाएगा।

राजधानी दिल्ली हाई अलर्ट पर

देश की राजधानी होने के कारण दिल्ली को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। इंडिया गेट को खाली करा लिया गया है। लोगों से यहां न आने का अनुरोध किया गया है। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

दिल्ली में इन स्थानों पर बढ़ाई गई चौकसी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, सरकारी भवनों, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, अदालतों और विदेशी दूतावासों समेत सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बाजार, रेलवे स्टेशन, मॉल, पार्क और मेट्रो स्टेशन समेत अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार रात को दिल्ली पुलिस के सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments