Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsअंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की जबरदस्त चेकिंग

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की जबरदस्त चेकिंग

पाकिस्तान द्वारा भारत पर अटैक किए जाने के बाद पूरा देश अलर्ट पर है, इसी कड़ी में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर आज RFF के सहायक आयुक्त की अध्यक्षता में RPF और GRP द्वारा स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस मौके पर डॉग स्क्वाड को टीम भी मौजूद रही, स्टेशन पर आने वाली हर गाड़ी की गहनता से जांच की गई खास कर पंजाब के नंबर वाली गाड़ी को मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया। लोगों से भी अपील की गई कि घबराने की जरूरत नहीं अपनी यात्रा निश्चित होकर करे और सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करे। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments