HomeCurrent Newsईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का आज अंतिम संस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत...

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का आज अंतिम संस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत दुनिया भर से पहुंचे नेता

पोप फ्रांसिस को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। पोप का अंतिम संस्कार वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में होगा। इस अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष वेटिकन पहुंचे हैं। अंतिम संस्कार में दो लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

पोप ने किए कई सुधार

पिछले साल वेटिकन की परंपराओं और रीति-रिवाजों को सरल बनाते हुए फ्रांसिस ने अपने अंतिम संस्कार समारोह को लेकर भी अपनी इच्छा जाहिर की थी। वेटिकन ने कहा था कि उनका उद्देश्य पोप की भूमिका को सिर्फ एक पादरी के तौर पर दिखाना है, न कि इस दुनिया के एक ताकतवर व्यक्ति के तौर पर। पोप के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान फ्रांसिस ने आमूलचूल सुधार किए, जिसमें पुजारियों को सेवक होने पर जोर दिया गया। उन्होंने 2013 में अपने चयन के कुछ दिनों बाद ही इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया था।

सोमवार को हुआ निधन

पोप के अंतिम संस्कार में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख और यूरोपीय संघ के नेता, प्रिंस विलियम और स्पेन के शाही परिवार समेत कई गणमान्य लोग शामिल हो रहे हैं। बेसिलिका की देखरेख करने वाले आर्कबिशप ने शुक्रवार को कहा कि पोप फ्रांसिस ने ‘सेंट मैरी मेजर बेसिलिका’ में दफनाए जाने की इच्छा जताई थी। फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments