HomeCurrent Newsआतंकी हमले के बाद एक्शन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बुलाई...

आतंकी हमले के बाद एक्शन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बुलाई आपातकाल बैठक 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्शन में नजर आए। उन्होंने इस हमले को लेकर उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई है जिस बैठक में सेना के उच्च अधिकारी सहित आईबी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

वहीं इस आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने इस हमले पर ठोस कदम उठाने के निर्देश देते हुए घटना स्थल का दौरा करने के लिए भी कहा है।

बता दें कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए इस आतंकी हमले में 1 पर्यटक की मौत हो गई जबकि अन्य 12 से 13 पर्यटकों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर के सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments