Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsबटाला में एक घर पर सरेआम फायरिंग, घटना का CCTV आया सामने

बटाला में एक घर पर सरेआम फायरिंग, घटना का CCTV आया सामने

बीती रात बटाला पुलिस के अधीन आते गांव ग्रंथगढ़ में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब मोटरसाइकिल सवार तीन में से दो लोगों ने गांव निवासी गुरप्रीत सिंह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवारों ने पहले घर के बाहर धावा बोला, फिर वापस लौटे और दो लोग मोटरसाइकिल से उतरकर पैदल आए और घर के सामने सड़क पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए।

पीड़ित गुरप्रीत सिंह और उसके चचेरे भाई नवदीप सिंह ने बताया कि गांव में ही पुरानी रंजिश भी चल रही है। उन्होंने बताया कि वे तो जान के नुकसान से बच गए, लेकिन इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है। उन्होंने न्याय की मांग की है। उधर, बटाला पुलिस के डीएसपी संजीव कुमार ने घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments