Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsशिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने नई भर्तियों को लेकर की बैठक

शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने नई भर्तियों को लेकर की बैठक

पटियाला में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा गठित 7 सदस्यीय समिति की बैठक करीब 4 घंटे तक चली। यह बैठक शिरोमणि अकाली दल में नई भर्ती को लेकर की गई। हालांकि जत्थेदार द्वारा गठित 7 सदस्यों की बैठक में 5 सदस्य ही शामिल हुए।

बैठक में नए सदस्यों को जोड़ने पर मंथन हुआ, जिसके बाद सभी सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र लिखेंगे और अकाली दल की भर्ती को नए सिरे से करवाने की मांग करेंगे।

बता दें कि इस बैठक से पहले ही किरपाल सिंह बडूंगर ने कमेटी से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। साथ ही ज्ञात हो कि बीते दिन ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी इस्तीफा दे चुके हैं। जिसके बाद यह दोनों सदस्य आज हुई इस बैठक में नहीं पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments