एमएच वन ब्यूरो: हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए 14-15 फरवरी को दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्यातिथि होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि होंगे। कई राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और सभी प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विधायकों का प्रशिक्षण विधान सभा के सदन में होगा, इसके लिए सदन समेत पूरे परिसर में विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान लोक सभा की ओर से संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम विधायकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देगी।
पहली बार हरियाणा विधानसभा आ रहे लोस अध्यक्ष
बता दें कि 15वीं विधान सभा के गठन के बाद लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार हरियाणा विधानसभा आ रहे हैं। उनके स्वागत हेतु सभी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि के गार्ड ऑफ ऑर्नर के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। हरियाणा के विधायकों के लिए यह गर्व की बात है कि लोक सभा अध्यक्ष के सानिध्य में यह कार्यक्रम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
14-15 फरवरी को हरियाणा विधानसभा में ओरिएंटेशन प्रोग्राम: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on UP में राज्यसभा की 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सभी उम्मीदवार, BJP के 8 और SP के 2 उम्मीदवार शामिल
on दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, 10 अक्टूबर तक नो एंट्री, रेलवे ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on अमृतसर के बाद डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे परगट सिंह, सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद
on वायु प्रदूषण से निपटने के लिए BS-3 वाहनों पर लगेगी रोक, प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का मेगा प्लान
on हत्या या आत्महत्या… 8 दिन से लापता विशाखा का शव इटावा में यमुना किनारे मिला, प्रेमी लेखपाल गिरफ्तार

