भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए चार प्रदेश अध्यक्षों में बदल दिया है। इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा शामिल है। इन बदलावों को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली BJP अध्यक्ष
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में BJP ने पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली संगठन को और मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी दी है।

पंजाब और हरियाणा में भी फेरबदल
BJP ने पंजाब और हरियाणा में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसके तहत पंजाब में सरदार केवल सिंह ढ़िल्लो और हरियाणा में अर्चना गुप्ता को भाजपा ने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी का मानना है कि नए नेतृत्व के जरिए दोनों राज्यों में संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय बनाया जाएगा। खासतौर पर हरियाणा में विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

त्रिपुरा इकाई को भी मिला नया चेहरा
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भी BJP ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय की नियुक्ति की है। पार्टी लगातार पूर्वोत्तर राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने पर जोर दे रही है और इसी रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है।
चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखे जा रहे बदलाव
राजनीतिक जानकार इन नियुक्तियों को BJP की चुनावी तैयारियों का हिस्सा मान रहे हैं। पार्टी नेतृत्व आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले राज्यों में संगठन को नई ऊर्जा देने की कोशिश में जुटा है।
Read More
यूपी-नेपाल बॉर्डर पर गहराया जबरदस्त तेल संकट, पेट्रोल-डीजल के लिए मची अफरा-तफरी

