HomeBreaking Newsलखनऊ में आज 'UP टेक्सटाइल कॉन्क्लेव' का शुभारंभ करेंगे CM योगी, अयोध्या...

लखनऊ में आज ‘UP टेक्सटाइल कॉन्क्लेव’ का शुभारंभ करेंगे CM योगी, अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को देंगे नियुक्ति पत्र

UP Textile Conclave-2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में दो दिवसीय ‘यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026’ का शुभारंभ करेंगे। सरकार का लक्ष्य इस आयोजन के जरिए उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्रोद्योग केंद्र के रूप में स्थापित करना है। कॉन्क्लेव लखनऊ में दो दिनों तक चलेगा।

तीन अहम योजनाओं की होगी शुरुआत

कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री ‘यूपी टेक्स मित्रा’ पोर्टल, हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना और उत्तर प्रदेश वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना का शुभारंभ करेंगे। इन पहलों के जरिए टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों, बुनकरों और युवाओं को बेहतर अवसर देने की दिशा में काम किया जाएगा।

टेक्सटाइल इकाइयों को मिलेगा प्रोत्साहन

कार्यक्रम में यूपी टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत विभिन्न इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (LoC) और प्रोत्साहन राशि भी वितरित की जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा टेक्सटाइल सेक्टर में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

दोपहर में अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी

लखनऊ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। यहां राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में वह शामिल होंगे। इस दौरान नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

मेधावी बच्चों और काम करने वालों का सम्मान

अयोध्या में आयोजित समारोह में मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पोषण, शिक्षा और महिला कल्याण के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली अधीक्षिकाओं को सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए महिला सशक्तिकरण और बाल विकास से जुड़े प्रयासों को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा।

हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे योगी

अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमान गढ़ी भी जाएंगे। यहां वह दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही उनका अयोध्या दौरा विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों पर केंद्रित रहेगा।

निवेश और रोजगार को मिलेगी रफ्तार

सरकार का कहना है कि दोनों कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश के विकास के दो अहम क्षेत्रों पर जोर दिया जा रहा है। लखनऊ में टेक्सटाइल कॉन्क्लेव के माध्यम से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को गति देने का प्रयास होगा, जबकि अयोध्या में आंगनबाड़ी नियुक्तियों और सम्मान समारोह के जरिए महिला सशक्तिकरण और बाल विकास से जुड़े प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

Read More:

मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों का धरना खत्म, सरकार ने दिया लिखित आश्वासन, एक महीने में बुलाया जाएगा विधानसभा का विशेष सत्र

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments