अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच दोनों देशों की ओर से एक महत्वपूर्ण समझौते की घोषणा की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि समझौते के लागू होते ही ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाई जाएगी और रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि समझौते के औपचारिक रूप से लागू होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने और अमेरिकी नौसैनिक प्रतिबंधों को समाप्त करने की अनुमति दी जाएगी। ट्रंप ने इसे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
11 ईरानी जहाजों ने अमेरिकी नाकेबंदी की पार
अमेरिका और ईरान के बीच हुए इस शांति समझौते के बाद अभी तक 11 ईरानी जहाजों ने अमेरिकी नाकेबंदी को पार किया है। साथ इस समझौते के तहत अभी तक कई भारतीय नाविकों ने अपनी जान गंवाई है, इसलिए होमुर्ज में सभी नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की जिम्मेदारी है।
इजराइल की नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
समझौते पर इजराइल की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच, समझौते की खबरों से कुछ घंटे पहले इजरायली सेना ने बेरूत में हवाई हमले किए थे। इन घटनाक्रमों ने क्षेत्रीय तनाव को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप ने भी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मतभेदों के संकेत दिए हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर दुनिया की नजर
होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। दुनिया के तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। रिपोर्टों के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में जहाज अब भी आवाजाही सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने से वैश्विक बाजारों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Read More
गरीब, किसान, महिला और युवा ही असली जातियां… उन्नाव में ₹570 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद संबोधन में बोले CM योगी