HomeBreaking NewsCJI की अगुवाई वाले कॉलेजियम का बड़ा फैसला, झारखंड समेत 3 हाईकोर्ट...

CJI की अगुवाई वाले कॉलेजियम का बड़ा फैसला, झारखंड समेत 3 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश

देश की न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) कॉलेजियम ने तीन हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादले को लेकर अहम सिफारिशें की हैं। इसमें झारखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा हाईकोर्ट शामिल हैं। ये फैसले 24 नवंबर 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिए गए।

तीनों हाईकोर्ट में नेतृत्व की जिम्मेदारी बदलने की तैयारी है। कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर को त्रिपुरा हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह फैसला त्रिपुरा हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव के कर्नाटक हाईकोर्ट तबादले के बाद लिया गया है।

जस्टिस विभु बाखरू को झारखंड हाईकोर्ट की जिम्मेदारी

कर्नाटक हाईकोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विभु बाखरू को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। वह दिल्ली हाईकोर्ट से जुड़े रहे हैं और साल 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए थे। साल 2025 में उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।

उनका झारखंड तबादला वहां के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम.एस. सोनाक के 27 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर प्रस्तावित किया गया है।

जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव जाएंगे कर्नाटक

त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव को कर्नाटक हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। उनका मूल हाईकोर्ट तेलंगाना है। वह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में भी न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें : FSSAI की बिसलेरी पर कार्रवाई और सेमिनार में उसी का इस्तेमाल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments