HomeBreaking NewsSamsung India में कर्मचारियों पर छंटनी की मार, नौकरी से निकाले गए...

Samsung India में कर्मचारियों पर छंटनी की मार, नौकरी से निकाले गए 100 लोग

Samsung India ने अपने टीवी और होम अप्लायंसेज कारोबार में लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अलग-अलग चरणों में करीब 80 से 100 अधिकारियों को नौकरी से हटाया है। प्रभावित कर्मचारियों में डायरेक्टर, टीम लीड, ब्रांच मैनेजर और एरिया मैनेजर जैसे पदों पर काम करने वाले अधिकारी शामिल हैं। आने वाले समय में छंटनी का दायरा और बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

बढ़ती लागत और कमजोर बिक्री बनी वजह

रिपोर्ट में Samsung India के इस कदम के पीछे बढ़ते खर्च और टीवी व होम अप्लायंसेज की कमजोर बिक्री को प्रमुख कारण बताया गया है। पिछले कुछ समय में मेमोरी चिप की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है और इसकी कीमत दोगुने से भी ज्यादा होने की बात कही गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनियों के लिए इससे उत्पादन लागत पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा रुपये की कमजोरी ने भी कंपनी की लागत को प्रभावित किया है। इंपोर्ट किए जाने वाले कंपोनेंट्स महंगे होने से प्रोडक्ट तैयार करने का खर्च बढ़ा है। ऐसे माहौल में कंपनियों के लिए कीमतों को कम रखते हुए पहले जैसा प्रॉफिट मार्जिन बनाए रखना मुश्किल हो रहा है।

सेल्स और मार्केटिंग टीम पर भी असर की आशंका

अभी सामने आई छंटनी मुख्य रूप से टीवी और होम अप्लायंसेज कारोबार से जुड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung के इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस की सेल्स और मार्केटिंग टीम में करीब 550 से 600 अधिकारी हैं और इनमें से लगभग 25 फीसदी कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है। इस संख्या में डायरेक्ट और ऑफ-रोल दोनों तरह के कर्मचारी शामिल बताए गए हैं। नौकरी से हटाए जा रहे कर्मचारियों को कंपनी की ओर से सर्वेंस पैकेज दिया जा रहा है। इसके तहत करीब तीन महीने की सैलरी के साथ हर साल की सेवा के बदले एक महीने की अतिरिक्त सैलरी दिए जाने की जानकारी सामने आई है। कंपनी खर्च कम करने के लिए कुछ रीजनल ऑफिस को भी मर्ज करने की तैयारी कर रही है।

स्मार्टफोन बिजनेस फिलहाल छंटनी से बाहर

Samsung India के स्मार्टफोन कारोबार को फिलहाल इस छंटनी से अलग रखा गया है। कंपनी को उम्मीद है कि फेस्टिव सीजन और दिवाली के दौरान स्मार्टफोन की मांग में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बिक्री के वॉल्यूम में सालाना करीब 11 से 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का मौजूदा फोकस ज्यादा लागत वाले कामों को कम करने और ऑपरेशंस को सरल बनाने पर है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिवाली के बाद टीवी और होम अप्लायंसेज बिजनेस में वर्कफोर्स को लेकर और बदलाव हो सकते हैं। हालांकि Samsung India का पूरा कारोबार कमजोर स्थिति में नहीं बताया जा रहा है और कंपनी का ओवरऑल प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। ऐसे में मौजूदा कदम को मुख्य रूप से टीवी और होम अप्लायंसेज कारोबार में लागत, बिक्री और मार्जिन के दबाव को संभालने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Read More

जेलेंस्की सरकार अब एडल्ट इंडस्ट्री से चलाएगी युद्ध, पोर्नोग्राफी से खजाना भरेगा यूक्रेन?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments