HomeBreaking Newsदिल्ली के आदर्श नगर में 28 साल के युवक पर चली ताबड़तोड़...

दिल्ली के आदर्श नगर में 28 साल के युवक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, मौत से इलाके में फैली दहशत

दिल्ली के आदर्श नगर(Adarsh ​​Nagar) थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात न्यू सब्जी मंडी के पास हुई जहां 28 वर्षीय युवक को कई गोलियां मारी गईं। मृतक की पहचान जहांगीरपुरी के एच-4 ब्लॉक की झुग्गी में रहने वाले आलम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 1:45 बजे न्यू सब्जी मंडी में दुकान नंबर ए-1500 के आसपास गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

वहां आलम गंभीर हालत में मिला। उसे परिजन तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को खून के निशान और कई खाली कारतूस मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जांचनी शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए वारदात के समय वहां मौजूद संदिग्ध लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के मुताबिक, फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के वक्त आलम किसके साथ था और क्या उसका किसी व्यक्ति से पहले से कोई विवाद चल रहा था।

परिचितों से भी पूछताछ

पुलिस मृतक के परिचितों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हत्या के कारणों के साथ-साथ आरोपितों की पहचान करने की दिशा में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : जेलेंस्की सरकार अब एडल्ट इंडस्ट्री से चलाएगी युद्ध, पोर्नोग्राफी से…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments