HomeBreaking Newsशेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का दोटूक जवाब, कहा- 'लौटेंगी तो...

शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का दोटूक जवाब, कहा- ‘लौटेंगी तो हथकड़ी लगाकर ही आएंगी!’

बांग्लादेश(Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है लेकिन वहां की मौजूदा सरकार ने उनके इस फैसले पर कड़ा रुख अपनाया है। बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने साफ कहा है कि शेख हसीना सामान्य यात्री की तरह देश वापस नहीं आ सकतीं। अगर उनकी वापसी होती है तो वह प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत कैदी के रूप में और हथकड़ी लगाकर ही लाई जाएंगी।

मंगलवार को विदेशी राजनयिकों को बांग्लादेश के हालात की जानकारी देने के बाद मीडिया से बातचीत में हुमायूं कबीर ने हसीना की वापसी की योजना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी की इच्छा और वास्तविक स्थिति में काफी अंतर होता है। उनके मुताबिक, शेख हसीना को भारत से प्रत्यर्पण के जरिए ही वापस लाया जा सकता है। कबीर ने यह भी कहा कि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से वापसी की बातें कर सकता है, लेकिन इससे वास्तविकता नहीं बदल जाती। उन्होंने हसीना पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें भगोड़ा और आतंकवादी तक बताया। हालांकि, ये उनके राजनीतिक बयान और आरोप हैं।

16 दिसंबर को लौटने की तैयारी में शेख हसीना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश के विजय दिवस के मौके पर स्वदेश लौटने की योजना बनाई है। उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने बताया कि हसीना चाहती हैं कि बांग्लादेश सरकार दिल्ली से ढाका तक उनकी यात्रा के लिए राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की व्यवस्था करे। उन्होंने जरूरी यात्रा दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

2024 के विद्रोह के बाद भारत में रह रही हैं हसीना

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से हटने पर शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। इसके बाद उनके यात्रा दस्तावेज रद्द कर दिए गए थे। पिछले साल बांग्लादेश की अदालत ने छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसक कार्रवाई से जुड़े मामले में उनकी अनुपस्थिति में उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। हसीना ने इन आरोपों को खारिज किया है।

बांग्लादेश सरकार का कहना है कि उनकी वापसी प्रत्यर्पण प्रक्रिया के जरिए ही संभव है। वहीं, भारत की ओर से बांग्लादेश के प्रत्यर्पण अनुरोध पर पहले कहा गया था कि इस मामले की समीक्षा की जा रही है। ऐसे में 16 दिसंबर की प्रस्तावित तारीख को लेकर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और राजनीतिक गतिविधियां अहम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा, 399 और 3,999 रुपये के नए प्लान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments