HomeBreaking Newsबठिंडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 'खेडां वतन पंजाब दियां' का आज होगा...

बठिंडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का आज होगा उद्घाटन, CM मान समारोह में होंगे शामिल

पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित ‘खेड़न वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न आज शनिवार को बठिंडा(Bathinda Sports) में शुरु होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस अहम कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी संगीत कलाकार गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला जैसे बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस बार प्रतियोगिता में कुल 38 तरह के खेल शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें 14 साल से लेकर 70 साल से ज़्यादा उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं।

खिलाड़ियों को नौ अलग-अलग आयु वर्गों में बांटा गया है ताकि अलग-अलग उम्र के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। इस चौथे सीज़न में चार पैरा-स्पोर्ट्स भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, गांवों में टेनिस-बॉल क्रिकेट के प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किए जाएंगे। इसी के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

बड़े टूर्नामेंट के खिलाड़ियों को आर्थिक मदद

सरकार की ओर से कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक्स के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक मदद देने की पूरी तैयारी की गई है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी के लिए जरूरी सहयोग देना है।

गांवों तक खेल सुविधाएं पहुंचाने पर जोर

पंजाब में 3,100 से ज्यादा गांव स्तर के खेल स्टेडियम शुरू किए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ इसी सोच के साथ प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने की कोशिश है।

यह भी पढ़ें : आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेशनल अवॉर्ड से 48 शिक्षकों को करेंगी सम्मानित, 700 वीडियो से…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments