HomeBreaking NewsBRICS Summit की तैयारियों के बीच बारिश बनी आफत, लुटियंस से यमुनापार...

BRICS Summit की तैयारियों के बीच बारिश बनी आफत, लुटियंस से यमुनापार तक जलभराव

राजधानी दिल्ली में BRICS Summit की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। संबंधित एजेंसियां सम्मेलन के दौरान जलभराव और दूसरी आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी का दावा कर रही हैं। हालांकि, शुक्रवार को हुई बारिश ने इन तैयारियों की एक बार फिर परीक्षा ले ली। बारिश के बाद दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में पानी जमा होने से एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के दौरान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर लुटियंस दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला।

पानी जमा होने के बाद NDMC के कर्मचारी तुरंत मौके पर सक्रिय हुए और बारिश कम होने के बाद जल निकासी का काम शुरू किया। शुक्रवार को जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में यातायात कम था। इसलिए बड़े जाम की स्थिति नहीं बनी, लेकिन पानी भरी सड़कों के चलते वाहनों की रफ्तार जरूर धीमी रही और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में पानी

बाबा खड़ग सिंह मार्ग और कनॉट प्लेस के आसपास भी बारिश के बाद जलभराव हुआ। खास बात यह है कि 25 अगस्त को इसी इलाके में जलभराव को लेकर NDMC चेयरमैन ने माफी मांगी थी। इस बार फिर पानी जमा होने से व्यवस्था पर सवाल उठे। हालात ऐसे बने कि कुछ दुकानों में भी पानी पहुंच गया। इसके अलावा पंत मार्ग, ITO, सदर बाजार और चांदनी चौक के विभिन्न हिस्सों में भी जलजमाव की स्थिति सामने आई।

विदेशी मेहमानों के सामने चुनौती

एजेंसियों की सबसे बड़ी चिंता BRICS Summit को लेकर है। अधिकारियों को आशंका है कि अगर सम्मेलन के दौरान ऐसी बारिश हुई और जल निकासी प्रभावित हुई, तो विदेशी मेहमानों के सामने दिल्ली की तैयारियों पर सवाल उठ सकते हैं। इसलिए बारिश के बाद सामने आई कमियों को दूर करना एजेंसियों के लिए अब अहम चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें : बठिंडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का आज होगा उद्घाटन…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments