HomeBreaking Newsजन्माष्टमी पर भक्ति में लीन CM रेखा गुप्ता, इस्कॉन मंदिर में किया...

जन्माष्टमी पर भक्ति में लीन CM रेखा गुप्ता, इस्कॉन मंदिर में किया पूजन, दिल्ली की खुशहाली की मांगी दुआ

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(CM Rekha Gupta) ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए और पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में सुबह से ही विशेष धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

भक्तों के उत्साह के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्ति और धार्मिक माहौल से सराबोर नजर आया। पूजा के बाद CM रेखा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन इंसान को धर्म, सत्य और अपने कर्तव्य के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, व्यक्ति को सत्य और धर्म का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए। रेखा गुप्ता ने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं है बल्कि यह उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का अवसर भी देती है। उन्होंने देश और दिल्ली के लोगों के कल्याण की कामना की।

रंग-बिरंगी सजावट और भजनों से भक्तिमय हुआ मंदिर

जन्माष्टमी के लिए इस्कॉन मंदिर को खास तौर पर सजाया गया था। परिसर में भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक झांकियां तैयार की गई थीं। भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के बीच श्रद्धालु दर्शन करते दिखाई दिए।

मंदिर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की बड़ी संख्या मौजूद रही। राधे-कृष्ण के जयकारों और भक्ति संगीत से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक नजर आया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें : BRICS Summit की तैयारियों के बीच बारिश बनी आफत, लुटियंस से यमुनापा…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments