HomeBreaking News80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी का संदेश, कहा - अंतिम पंक्ति...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी का संदेश, कहा – अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक अधिकार पहुंचना ही असली आजादी

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती से आजादी की लड़ाई का बिगुल बजा था और यूपी के योगदान के बिना स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास अधूरा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। आज हर क्षेत्र में बदलाव हो रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा।

‘अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को अधिकार मिलना ही असली आजादी’

CM योगी ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी है, जब समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार, सम्मान और विकास का अवसर मिले। सरकार इसी सोच के साथ गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 65 लाख से अधिक लोगों को आवास और 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। करीब 16 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। DBT के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों के खातों में पहुंचाया जा रहा है। वहीं, 57,600 ग्राम पंचायतों को ग्राम सचिवालय से जोड़ा गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में ऑपरेशन कायाकल्प का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में 19 मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उनके मुताबिक प्रदेश में स्कूल ड्रॉपआउट रेट 20 प्रतिशत से घटकर करीब 3 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की पहली पंक्ति का योद्धा बताते हुए उनके और उनके परिजनों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था का भी उल्लेख किया।

महिला, किसान और युवाओं पर सरकार का फोकस

महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गरीब परिवारों की महिलाएं और बेटियां स्वरोजगार से जुड़ रही हैं। ड्रोन तकनीक के जरिए खेती को आसान बनाने में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत और पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है तथा ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान को नई गति मिली है। किसानों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि किसान का सम्मान देश के अन्न का सम्मान है। सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए किसानों को लाभ पहुंचा रही है और उन्हें बिचौलियों से राहत दिलाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रदेश में 24 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि के लिए सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। युवाओं को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार नकल माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। AI और मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार जल्द नई यूथ पॉलिसी लाने जा रही है, जिसमें स्किल और इनोवेशन से जुड़ी सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा।

2025 में 156 करोड़ पर्यटक आने का दावा

मुख्यमंत्री योगी ने पर्यटन और विरासत संरक्षण को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रही है, जहां विरासत के साथ आधुनिक तकनीक का भी समावेश हो। योगी ने बताया कि वर्ष 2025 में 156 करोड़ पर्यटक उत्तर प्रदेश आए। उन्होंने सारनाथ के वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल होने को भी प्रदेश की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक उसका अधिकार पहुंचाना ही अंत्योदय है और गरीब के लिए यही स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ है।

Read More

80वें स्वतंत्रता दिवस पर Gen-Z के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान, फ्री कोचिंग से लेकर रिसर्च फंड तक का विजन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments