HomeBreaking News80वें स्वतंत्रता दिवस पर Gen-Z के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान,...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर Gen-Z के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान, फ्री कोचिंग से लेकर रिसर्च फंड तक का विजन

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए युवाओं, छात्रों और शोधकर्ताओं को केंद्र में रखा। अपने भाषण में उन्होंने ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में युवा पीढ़ी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। शिक्षा, रिसर्च, इनोवेशन, डिजिटल लर्निंग और ग्लोबल एजुकेशन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कई बड़े विजन और घोषणाओं का जिक्र किया।

गरीब छात्रों के लिए फ्री कोचिंग नेटवर्क का ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए देशभर में फ्री कोचिंग का बड़ा नेटवर्क खड़ा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीब से गरीब परिवार तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। इसके तहत युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और डिजिटल तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इससे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को महंगी कोचिंग पर निर्भरता कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

रिसर्च और इनोवेशन के लिए 1 लाख करोड़ का फंड

PM मोदी ने रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी बड़ा विजन सामने रखा। उन्होंने बताया कि इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का फंड बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का लक्ष्य सिर्फ तकनीक का इस्तेमाल करने वाला देश बनना नहीं, बल्कि ग्लोबल इनोवेशन हब बनना है। उन्होंने देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम का भी जिक्र किया और कहा कि युवा उद्यमी नई तकनीकों और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी अपनी क्षमता दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री के मुताबिक देश में 2.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं।

भारत में आएंगी विदेशी यूनिवर्सिटीज

प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत में बढ़ते वैश्विक अवसरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया की जानी-मानी और शीर्ष विदेशी यूनिवर्सिटीज अब भारत आ रही हैं। इसका लक्ष्य भारतीय छात्रों को देश में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और रिसर्च का अवसर उपलब्ध कराना है। इससे छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने की जरूरत और उससे जुड़ी भारी लागत को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

शिक्षा और मेडिकल सीटों में बढ़ोतरी का जिक्र

PM मोदी ने पिछले वर्षों में उच्च शिक्षा और मेडिकल शिक्षा के विस्तार का भी आंकड़ा साझा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में देश में 650 नई यूनिवर्सिटीज खुली हैं। मेडिकल शिक्षा के विस्तार का जिक्र करते हुए उन्होंने मेडिकल सीटों में भी बड़ी वृद्धि की बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने नई शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य शिक्षा को रटने की बजाय व्यावहारिक ज्ञान और कौशल से जोड़ना है। उन्होंने डिजिटल कनेक्टिविटी और सस्ते इंटरनेट को भी युवाओं के लिए बड़ा अवसर बताया।

Read More

गांव-गांव और स्कूलों में होगा टैलेंट हंट, 5-15 साल के बच्चों का खास ध्यान, 2036 ओलंपिक के लिए मिशन शुरू, PM मोदी ने किया लाल किले से ऐलान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments