HomeBreaking NewsCM मान आज शाहकोट में संत अवतार सिंह जी की बरसी में...

CM मान आज शाहकोट में संत अवतार सिंह जी की बरसी में होंगे शामिल, पंजाब के कई बड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Death Anniversary Sant Avtar Singh Ji: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज जालंधर के शाहकोट स्थित निर्मल कुटिया सीचेवाल पहुंचेंगे। यहां वे संत अवतार सिंह जी की 38वीं वार्षिक बरसी पर आयोजित धार्मिक समागम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री गुरु घर में माथा टेकेंगे और संगत को संबोधित भी कर सकते हैं। कार्यक्रम के बाद उनके मीडिया से बातचीत करने की संभावना जताई जा रही है।

बड़ी संख्या में पहुंच रही संगत

संत अवतार सिंह जी की बरसी को लेकर निर्मल कुटिया सीचेवाल में विशेष धार्मिक समागम आयोजित किया गया है। सुबह से ही पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए कुटिया प्रबंधन और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सेवादार लगातार व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हुए हैं ताकि संगत को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अहम मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

मुख्यमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक नजर से भी काफी अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि इस दौरान पंजाब से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हो सकता है। निर्मल कुटिया सीचेवाल के प्रमुख और राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह के साथ पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव अभियान और विकास कार्यों को लेकर विशेष चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शाहकोट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए कई ट्रैफिक रूट्स में बदलाव भी किए गए हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था और यातायात दोनों सुचारू बने रहें।

धार्मिक-राजनीतिक रूप से अहम कार्यक्रम

निर्मल कुटिया सीचेवाल में आयोजित यह समागम धार्मिक महत्व के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम में कई धार्मिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी के कारण इस आयोजन पर पूरे पंजाब की नजर बनी हुई है।

Read More:

‘इस्तीफा देने जा रहा हूं’, ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया ने किया CM पद से इस्तीफा देने का ऐलान, डीके शिवकुमार ने छुए पैर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments