HomeLatest Newsबांदीपोरा में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात, गांव में घुसा पानी...

बांदीपोरा में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात, गांव में घुसा पानी और मलबा, लोगों में दहशत

बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर): उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज क्षेत्र स्थित तुलैल घाटी में सोमवार शाम बादल फटने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा के कारण इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए, जिससे कई रिहायशी मकानों और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम के समय बादल फटने के बाद भारी मात्रा में पानी और मलबा तेजी से गांव की ओर बढ़ा। देखते ही देखते कई घरों में पानी भर गया और खेत जलमग्न हो गए। जलस्तर बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें सक्रिय हो गईं। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

तहसीलदार जावेद अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बादल फटने से कई किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं और कुछ रिहायशी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। जबकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

मौसम विभाग ने क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक मौसम पर नजर बनाए रखने की बात कही है। प्रशासन ने भी स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।

Read More  एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी के साथ हुई दरिंदगी, लगाए गंभीर आरोप, रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments