HomeBreaking Newsमेरठ में दहेज में मांगी थार, दुल्हन वालों ने थमाई खिलौना कार!...

मेरठ में दहेज में मांगी थार, दुल्हन वालों ने थमाई खिलौना कार! दुल्हे पक्ष की हुई घोर बेइज्जती

उत्तर प्रदेश के मेरठ(Meerut) में दहेज की मांग से जुड़ा एक मामला चर्चा में है। यहां शादी की तैयारियों के बीच दूल्हे पक्ष की ओर से दुल्हन के परिवार के सामने थार गाड़ी की मांग रखे जाने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि दूल्हे के परिवार के करीब आधा दर्जन लोग शादी का लाल निमंत्रण पत्र लेकर दुल्हन के घर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने लग्जरी थार गाड़ी देने की मांग कर दी। इस फरमाइश से दुल्हन के परिजन असहज हो गए। बताई गई जानकारी के मुताबिक, दूल्हे पक्ष के लोग दुल्हन के घर पहुंचे और वहां उनकी अच्छी तरह खातिरदारी की गई।

रातभर बातचीत और मेहमाननवाजी का सिलसिला चलता रहा। इसी बीच दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के पिता को सुबह थार देने का भरोसा दे दिया। इस आश्वासन से दूल्हे पक्ष के लोगों को लगा कि उनकी मांग पूरी होने वाली है। लेकिन सुबह होते ही पूरा मामला पलट गया। दुल्हन के परिवार ने थार के नाम पर एक खिलौना कार उनके सामने रख दी। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान कैमरे के सामने दूल्हे के पिता को खिलौना थार सौंपी गई। कुछ रिश्तेदार भी असहज नजर आए।

खिलौना थार देकर दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता

दुल्हन पक्ष ने खिलौना गाड़ी देते हुए तंज कसकर कहा कि यही उनकी थार है इसे चलाइए और घूमिए। इसके बाद परिवार ने साफ कर दिया कि अब यह शादी नहीं होगी और दोनों पक्ष अपने-अपने रास्ते चले जाएं। वहीं, दुल्हन ने भी दहेज की मांग पर नाराजगी जताते हुए ऐसे परिवार में शादी करने से इनकार कर दिया।

उसने कहा कि वह किसी लालची परिवार का हिस्सा नहीं बनना चाहती और दूसरी लड़कियों को भी ऐसे परिवार में रिश्ता करने से बचना चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर दहेज जैसी सामाजिक कुरीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी जैसे रिश्ते में आपसी सम्मान और विश्वास जरूरी है न कि महंगी गाड़ियों की मांग।

यह भी पढ़ें : गुलदार से बिजनौर मे दहशत! आवारा कुत्ते की तरह गांव की गलियों में घूमता आया नजर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments