HomeBreaking Newsराखी सावंत पर गिरफ्तारी की तलवार! 16 साल पुराने केस में गैर-जमानती...

राखी सावंत पर गिरफ्तारी की तलवार! 16 साल पुराने केस में गैर-जमानती वारंट जारी, आखिर क्या है मामला ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत(Rakhi Sawant) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। झांसी की एक जिला अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला साल 2010 में प्रसारित हुए टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’ से जुड़ा है। आरोप है कि शो में वैवाहिक विवाद पर चर्चा के दौरान एक व्यक्ति को अपमानजनक शब्द कहा गया था। बाद में उस व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जिला सरकारी वकील मृदुल कांत श्रीवास्तव ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को यह आदेश दिया। बताया गया कि कई बार बुलाए जाने के बावजूद राखी सावंत अदालत में पेश नहीं हुई थीं। मामले की अगली सुनवाई 1 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से जुड़ा है, जो नवंबर 2010 में अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद सुलझाने के लिए ‘राखी का इंसाफ’ शो में पहुंचा था।

कार्यक्रम के दौरान राखी सावंत ने कथित तौर पर उसे ‘नामर्द’ कहा था। इसके बाद उस व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, मामले में राखी सावंत की कानूनी जिम्मेदारी और अन्य पहलुओं का निर्धारण अदालत की प्रक्रिया के तहत ही होगा।

वारंट पर राखी सावंत ने क्या कहा?

गैर-जमानती वारंट की खबर सामने आने के बाद राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। साथ ही उन्होंने इस मामले से अपना संबंध होने से इनकार किया। राखी ने दावा किया कि वह शो में केवल होस्ट की भूमिका निभा रही थीं और चैनल के निर्देशों के अनुसार काम करती थीं।

उनके मुताबिक, संबंधित व्यक्ति और चैनल के बीच अनुबंध था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उस व्यक्ति के बारे में अब ज्यादा याद नहीं है और इतने पुराने मामले में उन्हें जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। फिलहाल, अदालत की आगे की सुनवाई में मामले से जुड़े तथ्यों और राखी सावंत की कानूनी स्थिति पर आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के कप्तान को बड़ा झटका, रणजी ट्रॉफी में महज़ 1 रन बनाकर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments