HomeBreaking Newsलद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की सौगात! PM मोदी ने नए एयरपोर्ट...

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की सौगात! PM मोदी ने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM Modi) ने गुरुवार को लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और लोकार्पण किया। इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाना, बिजली की उपलब्धता बढ़ाना, पानी का संरक्षण करना और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखना है।

इन परियोजनाओं में लेह एयरपोर्ट का नया यात्री टर्मिनल, 298 किलोमीटर लंबी निम्मू-पदुम-दारचा सड़क, 9 मेगावाट की हानू जलविद्युत परियोजना, बिजली ट्रांसमिशन लाइन और देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क शामिल हैं। इसके अलावा, 40 गांवों में जलाशय भी तैयार किए गए हैं।

12 घंटे का सफर अब करीब 3 घंटे में

प्रधानमंत्री ने निम्मू-पदुम-दारचा सड़क परियोजना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से यात्रा का समय काफी कम हो सकता है। जिस सफर को पूरा करने में पहले करीब 12 घंटे लगते थे उसे अब लगभग 3 घंटे में पूरा करने की उम्मीद है। इस परियोजना पर करीब 2,500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और कारोबारियों को भी फायदा मिलने की संभावना है।

युवाओं के लिए शिक्षा और खेल के अवसर

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं। यहां के युवाओं ने आइस हॉकी और पर्वतारोहण जैसे क्षेत्रों में पहचान बनाई है। सरकार का प्रयास है कि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय युवाओं को अच्छी शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े इसके लिए यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया जा रहा है।

स्थानीय कारोबार और संस्कृति को बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने सरकारी सेवाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाने और स्थानीय उद्यमियों को देश-विदेश के बाजारों से जोड़ने की जरूरत पर भी बात की। उन्होंने लद्दाख में बनी स्थानीय वस्तुओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वे विदेशी मेहमानों को यहां के उत्पाद उपहार में देते हैं।

वहीं, पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क क्षेत्र की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जलाशयों के निर्माण से गांवों में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं के जरिए लद्दाख में परिवहन, ऊर्जा, शिक्षा, पर्यटन और स्थानीय विकास को गति देने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें : धर्म बदला तो आरक्षण का हक खत्म? सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने मचाई…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments