HomeBreaking Newsनवजोत सिंह सिद्धू बने ‘दादा जी’! गुप्त नवरात्रि में घर आई नन्ही...

नवजोत सिंह सिद्धू बने ‘दादा जी’! गुप्त नवरात्रि में घर आई नन्ही परी को दिया मां दुर्गा से जुड़ा खास नाम

घर में बच्चे का जन्म किसी भी परिवार के लिए बेहद खास पल होता है। खासकर जब घर में बेटी या पोती आती है तो खुशियां और भी बढ़ जाती हैं। कुछ ऐसा ही खुशी का मौका पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू(Navjot Singh Sidhu) के परिवार में आया है। सिद्धू दादा बन गए हैं और उनके घर नन्ही पोती ने जन्म लिया है।

पोती के साथ सिद्धू की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें वह बच्ची के पैरों को अपने माथे से लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दादा और पोती के इस भावुक पल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

पोती को दिया देवी से जुड़ा नाम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पोती का नाम ‘आर्या सिद्धू’ रखा है। खास बात यह है कि इस नाम का संबंध देवी पार्वती से भी जोड़ा जाता है। सिद्धू ने बच्ची को देवी का आशीर्वाद बताते हुए उसके नाम और जन्म से जुड़ी एक खास बात साझा की।

उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी में गुप्त नवरात्रि की अष्टमी के दिन उन्हें देवी पार्वती के आशीर्वाद के रूप में आर्या का दर्शन हुआ।

क्या है ‘आर्या’ नाम का अर्थ?

‘आर्या’ छोटा, सरल और सुनने में बेहद प्यारा नाम है। संस्कृत के ‘आर्य’ शब्द से जुड़े इस नाम के कई सकारात्मक अर्थ बताए जाते हैं। इसका अर्थ श्रेष्ठ, महान, आदरणीय, सम्मानित और कुलीन जैसे भावों से जुड़ा है।

धार्मिक मान्यताओं में ‘आर्या’ नाम को देवी दुर्गा और माता पार्वती के स्वरूप से भी जोड़ा जाता है। यही वजह है कि यह नाम शक्ति, गरिमा और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें : तेलंगाना में खुद को अधिकारी बताकर की साइबर ठगी, 3 राज्यों में 150 शिकायत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments