HomeBreaking Newsकेदारनाथ में आस्था का सैलाब, वीकेंड पर उमड़ा भक्तों का हुजूम, लगी...

केदारनाथ में आस्था का सैलाब, वीकेंड पर उमड़ा भक्तों का हुजूम, लगी दर्शन की लंबी कतारें 

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में तीन दिन की छुट्टियों के चलते केदारनाथ(Kedarnath) धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शुक्रवार को गांधी जयंती और इसके बाद शनिवार-रविवार की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। मौसम साफ होने से भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। लंबे वीकेंड के दौरान केदारनाथ धाम में भक्तों की संख्या अचानक बढ़ गई। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर वीआईपी गेट तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दीं।

दर्शन के लिए लोगों को सुबह से लेकर शाम तक इंतजार करना पड़ा। कई श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए बद्री-केदार मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं को व्यवस्थित और सुविधाजनक तरीके से बाबा केदार के दर्शन कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर प्रशासन की नजर

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य विनीत चंद्र पोस्ती के मुताबिक, धाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्ग पर प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दर्शन प्रक्रिया को सुचारु रखने की कोशिश की जा रही है।

साफ मौसम से यात्रा में राहत

रुद्रप्रयाग पुलिस प्रशासन के अनुसार, केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा सामान्य रूप से जारी है। भीमबली क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, पैदल मार्ग और धाम क्षेत्र में मौसम साफ है और तेज धूप खिली हुई है। ऐसे में तीर्थयात्री सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : आश्रम पहुंचा था साकेत, फिर नहीं लौटा! 12 सितंबर से लापता, परिवार ने लगाई…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments