HomeBreaking NewsMumbai-Gorakhpur Special Train: मुंबई से गोरखपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें...

Mumbai-Gorakhpur Special Train: मुंबई से गोरखपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट, स्टॉपेज और पूरा टाइम टेबल

Mumbai-Gorakhpur Special Train: मुंबई में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों और अन्य यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेल ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और गोरखपुर के बीच रोजाना स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर *01079* मुंबई से गोरखपुर और ट्रेन नंबर 01080 गोरखपुर से मुंबई के बीच चलेगी। इस सेवा से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

16 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा

ट्रेन नंबर 01079 CSMT-गोरखपुर स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक रोजाना रात 10:30 बजे CSMT से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01080 गोरखपुर-CSMT स्पेशल 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक रोजाना दोपहर 2:30 बजे गोरखपुर से चलेगी और तीसरे दिन रात 12:40 बजे CSMT पहुंचेगी।

20 स्टेशनों पर होगा ठहराव

मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण जंक्शन, नासिक रोड, मनमाड जंक्शन, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन, गोंडा जंक्शन, मनकापुर जंक्शन, बस्ती और खलीलाबाद में दोनों दिशाओं में रुकेगी।

ट्रेन में 22 डिब्बे होंगे

स्पेशल ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें स्लीपर क्लास के 11, जनरल क्लास के 5, थर्ड एसी के 4 और एसएलआरडी के 2 डिब्बे शामिल हैं। इससे अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों को यात्रा का विकल्प मिलेगा।

CSMT से गोरखपुर का टाइम टेबल

CSMT से ट्रेन रात 10:30 बजे चलेगी। दादर में 10:45 से 10:47 बजे, ठाणे में 11:17 से 11:20 बजे और कल्याण में 11:47 से 11:50 बजे इसका ठहराव होगा। इसके बाद नासिक रोड 2:20-2:25, मनमाड 3:18-3:20, जलगांव 5:18-5:23, भुसावल 5:50-6:00 और खंडवा 9:00-9:05 बजे पहुंचेगी।

मध्य प्रदेश से यूपी तक पहुंचेगी ट्रेन

ट्रेन इटारसी में 13:05-13:15 बजे, भोपाल में 15:55-16:00 बजे और बीना में 18:48-18:50 बजे रुकेगी। इसके बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन पर 22:10-22:15 बजे और उरई में 23:30-23:32 बजे ठहराव होगा। कानपुर सेंट्रल पर 2:10-2:20 बजे और लखनऊ जंक्शन पर 4:05-4:15 बजे इसका स्टॉप रहेगा।

गोरखपुर पहुंचने से पहले आखिरी पड़ाव

ट्रेन गोंडा जंक्शन पर 6:30-6:35 बजे, मनकापुर जंक्शन पर 6:55-6:57 बजे, बस्ती में 7:52-7:55 बजे और खलीलाबाद में 8:28-8:30 बजे रुकेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 10 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।

गोरखपुर से मुंबई वापसी का टाइम

वापसी में ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। खलीलाबाद में 15:03-15:05, बस्ती में 15:42-15:45, मनकापुर में 16:25-16:27, गोंडा में 16:55-17:00, लखनऊ में 19:45-19:55 और कानपुर सेंट्रल में 22:20-22:25 बजे रुकेगी।

मुंबई पहुंचने से पहले इन स्टेशनों पर ठहराव

वापसी यात्रा में उरई 00:05-00:07, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 02:10-02:15, बीना 06:10-06:15, भोपाल 06:30-06:35, इटारसी 08:40-08:45 और खंडवा 13:40-13:43 बजे पहुंचेगी। इसके बाद भुसावल 15:20-15:25, जलगांव 15:50-15:53, मनमाड 17:57-18:00 और नासिक रोड 19:00-19:03 बजे रुकेगी।

CSMT से पहले आखिरी स्टॉप

मुंबई की ओर लौटते समय ट्रेन कल्याण जंक्शन पर 23:37-23:40 बजे, ठाणे में 23:55-23:58 बजे और दादर में 00:17-00:20 बजे ठहरेगी। इसके बाद ट्रेन रात 12:40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट

रेलवे के मुताबिक जरूरत के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। इसलिए यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले भारतीय रेल की हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके ट्रेन का लेटेस्ट अपडेट लेने की सलाह दी गई है। इसके अलावा *NTES पोर्टल* के जरिए भी ट्रेन की स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।

Read More:

Spain Floods: भीषण गर्मी के बाद स्पेन में बाढ़ का कहर, सड़कें बनीं नदियां, 102 साल की महिला की मौत, 90 लोग रेस्क्यू

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments