HomeBreaking NewsAsian Games 2026 : भारतीय टीम का पाकिस्तान पर कहर, 9-0 रिकॉर्ड...

Asian Games 2026 : भारतीय टीम का पाकिस्तान पर कहर, 9-0 रिकॉर्ड बरकरार और पाकिस्तान की करारी हार

भारत ने एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम(Team India) ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। एशियन गेम्स में यह भारत का 19वां गोल्ड मेडल है जबकि देश के कुल पदकों की संख्या 81 हो गई है।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा ने 68 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद तिलक वर्मा ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए। दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा।

हसन नवाज ने बढ़ाई भारत की चिंता

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 39 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब ने पारी को संभाला और 87 रन की अहम साझेदारी करके मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान मैच अपने पक्ष में कर सकता है। सैम अयूब के 15वें ओवर में शिवम दुबे के हाथों आउट होने के बाद भारत ने मुकाबले में वापसी की। इसके बावजूद हसन नवाज ने अंत तक संघर्ष जारी रखा और 96 रन की शानदार पारी खेली।

बुमराह के ओवर ने बदला मैच

मुकाबले का निर्णायक मोड़ 19वें ओवर में आया। जसप्रीत बुमराह ने उस ओवर में 11 रन दिए और भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। आखिरी ओवर तक पहुंचते-पहुंचते पाकिस्तान लक्ष्य से पीछे रह गया और भारत ने 19 रन से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल हासिल कर लिया।

इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीत चुकी थी। इस तरह एशियन गेम्स में क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल भारत की झोली में आए।

यह भी पढ़ें : ‘पैसे की कमी से नहीं रुकेगी पढ़ाई ‘, CM योगी ने 4.60 लाख स्टूडेंट्स को भेजी स्कॉलरशिप…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments