HomeBreaking Newsदृश्यम 3 के Day 1 कलेक्शन का असर? आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’...

दृश्यम 3 के Day 1 कलेक्शन का असर? आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी रिलीज

Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ यानी ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गांधी जयंती की छुट्टी का फिल्म को सीधा फायदा मिला और शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में इसने मजबूत शुरुआत दर्ज की है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 66.75 करोड़ रुपये नेट और 80.10 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

एडवांस बुकिंग में भी मिली बढ़त

रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म की शुरुआती कमाई ने इसे लेकर दर्शकों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है। इसी बीच अगले हफ्ते रिलीज होने वाली आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।

अब 23 अक्टूबर को आएगी उड़ता तीर

पहले ‘उड़ता तीर’ को 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज दो हफ्ते आगे बढ़ाकर 23 अक्टूबर कर दी है। फिल्म की टीम ने नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए कहा, “फिल्म ‘उड़ता तीर’ के ट्रेलर और चल रहे प्रमोशन से काफी उत्साह बना हुआ है. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसलिए मेकर्स ने रिलीज को 23 अक्टूबर तक आगे बढ़ाने का समझदारी भरा फैसला किया है। इससे फिल्म को रिलीज के लिए बेहतर समय और सिनेमाघरों में ज्यादा जगह मिलेगी, बजाय इसके कि अचानक भीड़-भाड़ वाले बाजार में स्क्रीन के लिए समझौता करना पड़े। मेकर्स का यह एक समझदारी भरा और रणनीतिक कदम है। ट्रेलर और प्रमोशन से उत्साह बढ़ रहा है और रिलीज के लिए बेहतर समय चुनने से फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।”

आयुष्मान निभा रहे पाकिस्तानी जासूस का किरदार

‘उड़ता तीर’ की कहानी में आयुष्मान खुराना एक अलग तरह की भूमिका में नजर आएंगे। अपने किरदार के बारे में आयुष्मान ने बताया, “फिल्म में मैं एक पाकिस्तानी जासूस का रोल कर रहा हूं, जिसकी याददाश्त चली जाती है।  देशभक्ति की भावना तो बनी रहती है, लेकिन वह यह भूल जाता है कि वह किस देश का है, इसलिए वह भारत का साथ देने लगता है। इसे भारत-समर्थक देशभक्ति वाली कॉमेडी कहा जा सकता है। यह एक ऐसी फिल्म है, जो किसी खास जॉनर में नहीं बंधती और इसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है।”

फिल्म में नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट

आकाश ए कौशिक के निर्देशन में बनी ‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे अहम भूमिकाओं में हैं। यह आकाश ए कौशिक के निर्देशन की पहली फिल्म है।

करण जौहर समेत इन निर्माताओं ने बनाई फिल्म

‘उड़ता तीर’ को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है। यह धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बीच एक और सहयोग है। अब फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Read More:

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा का तूफान, तिलक वर्मा की फिनिशिंग, भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का लक्ष्य

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments