HomeBreaking Newsभोपाल में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मेगा कार्यक्रम, गोपालक सम्मेलन...

भोपाल में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मेगा कार्यक्रम, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल…

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह(Amit Shah) शनिवार, 3 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। भेल दशहरा मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 35 हजार से ज्यादा गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े सदस्य पहुंचेंगे।

भोपाल के अलावा सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम समेत कई जिलों के पशुपालकों के सम्मेलन में शामिल होने की जानकारी है।

पशुपालन और डेयरी पर रहेगा फोकस

सम्मेलन में प्रदेश में चल रहे पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और सहकारिता से जुड़े कामों की जानकारी अमित शाह को दी जाएगी। कृषक कल्याण वर्ष के तहत हुए कार्यों और बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ी गतिविधियों का भी प्रस्तुतीकरण होगा।

गृह, पशुपालन, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग अपने-अपने कामों और योजनाओं की जानकारी भी कार्यक्रम में रखेंगे। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

उज्जैन में डेयरी प्लांट का भूमि-पूजन

अमित शाह उज्जैन में प्रस्तावित तीन लाख लीटर प्रसंस्करण क्षमता वाले डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे। इसके अलावा भोपाल में तैयार 40 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ भी किया जाएगा।

नई डेयरी लैब और मिनी प्लांट की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान भोपाल स्थित मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन परिसर में तैयार राज्य स्तरीय अत्याधुनिक डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला का भी शुभारंभ प्रस्तावित है। शिवपुरी में बनाए गए मिनी डेयरी संयंत्र को भी शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही अमित शाह भेल मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर लगाई गई राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे।

यह भी पढ़ें : बद्रीनाथ यात्रा पर उमड़ा सैलाब, जोशीमठ से विष्णुप्रयाग तक 9 KM लंबा जाम, श्रद्धालु बेहाल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments