HomeBreaking Newsहेलमेट-मास्क पहने हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, ठाणे में सरेआम शिवसेना नेता...

हेलमेट-मास्क पहने हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, ठाणे में सरेआम शिवसेना नेता की हत्या से हड़कंप

महाराष्ट्र के ठाणे(Thane) में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के स्थानीय नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्णेकर मानपाड़ा विभाग के प्रमुख बताए जा रहे हैं। मंगलवार रात मनोरमानगर इलाके में उनके कार्यालय के पास हमलावरों ने उन पर हमला किया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हमले में उन्हें दो गोलियां लगी थीं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पहले पूर्णेकर पर हमला किया और फिर गोलीबारी की। रिपोर्टों के अनुसार, हमलावरों ने अपना चेहरा ढक रखा था। घटना के बाद वे मौके से फरार हो गए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

इलाके में तनाव का माहौल

हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। विरोध के चलते आसपास की कई दुकानें बंद रहीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ स्कूलों को भी बंद रखा गया। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है और प्रमुख रास्तों पर निगरानी बढ़ाई है।

दो संदिग्ध हिरासत में

पुलिस मामले की कई कोणों से जांच कर रही है। हत्या के पीछे राजनीतिक विवाद या व्यक्तिगत रंजिश समेत अलग-अलग संभावनाओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों के नाम सामने आने की बात कही है और पप्या शिंदे तथा आकाश निमसे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने तक उनकी भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान, हत्या के कारण और पूरी घटना के पीछे की कड़ी जोड़ने में जुटी है। मामले में आगे की जानकारी जांच के आधार पर सामने आएगी।

यह भी पढ़ें : जालंधर में आज गृह मंत्री अमित शाह की महारैली, BJP की यात्राओं का करेंगे समापन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments