HomeBreaking Newsमोबाइल यूजर्स की बल्ले-बल्ले, TRAI का बड़ा फरमान, अब 28 नहीं पूरे...

मोबाइल यूजर्स की बल्ले-बल्ले, TRAI का बड़ा फरमान, अब 28 नहीं पूरे 30 दिन चलेगा रिचार्ज

देश के करोड़ों मोबाइल ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों के 28 दिन वाले ‘मंथली’ रिचार्ज के खेल पर लगाम लगा दी है। ट्राई ने 22 सितंबर 2026 को टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026 अधिसूचित किया है। इसके तहत अब जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल जैसी कंपनियों को पूरे 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान देने होंगे। इस नए नियम के बाद ग्राहकों को अब 12 महीने के साल में 13 बार रिचार्ज कराने की मजबूरी से मुक्ति मिल जाएगी।

हर महीने एक ही तारीख को होगा रिन्यू

ट्राई के नए नियमों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब ग्राहकों को ऐसा प्लान भी मिलेगा जो हर महीने की एक निश्चित तारीख को ही रिन्यू होगा। उदाहरण के लिए, यदि कोई ग्राहक महीने की 5 तारीख को रिचार्ज कराता है, तो उसका अगला रिचार्ज अगली 5 तारीख को ही होगा। जिस महीने में वह विशिष्ट तारीख मौजूद नहीं होगी (जैसे फरवरी या 31 तारीख वाले महीने), वहाँ रिन्यूअल महीने के अंतिम दिन माना जाएगा। इससे ग्राहकों के लिए अपने मोबाइल खर्च का हिसाब रखना काफी आसान हो जाएगा।

सिर्फ कॉलिंग वालों के लिए सस्ते वॉइस और एसएमएस प्लान

ट्राई ने उन उपयोगकर्ताओं का भी ध्यान रखा है जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती। नए नियमों के मुताबिक कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले ऐसे ‘Voice and SMS-Only’ वाउचर लाने होंगे जिनके टैरिफ में उचित कटौती की जाएगी। इस कदम का सीधा फायदा वरिष्ठ नागरिकों और साधारण फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिलेगा, जिन्हें केवल बातचीत और मैसेज के लिए अब महंगे डेटा पैक नहीं खरीदने पड़ेंगे।

संसद में उठा था मुद्दा

इस पूरे मामले को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में प्रमुखता से उठाया था, जिसे ट्राई ने अब लागू कर दिया है। हालांकि, ट्राई के इस आदेश का अर्थ यह नहीं है कि मौजूदा 28 दिन वाले सभी प्लान अपने आप 30 दिन के हो जाएंगे। कंपनियों को 30 दिन का नया विकल्प बाजार में उतारना अनिवार्य होगा, जबकि इन नए प्लान्स की दरें और मिलने वाली सुविधाएं टेलीकॉम कंपनियां अपने हिसाब से तय करेंगी।

READ MORE: ‘भाई बैट दे दे, पैसे मैं दूंगा…’ दीपक चाहर के डेढ़ लाख के बैट चोरी, फैंस ने रिंकू सिंह पर ठोक दिया इल्जाम!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments