HomeBreaking Newsपंचकूला में आज से नमो क्रिकेट लीग की होगी शुरुआत, अलग-अलग जिलों...

पंचकूला में आज से नमो क्रिकेट लीग की होगी शुरुआत, अलग-अलग जिलों की 32 टीमें लेंगी हिस्सा

पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में 28 सितंबर से नमो क्रिकेट लीग(Namo Cricket League) के अंतिम चरण के मुकाबले शुरू होंगे। प्रतियोगिता के ये मैच 4 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लीग का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। पहले दिन मशहूर पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल अपनी प्रस्तुति भी देंगे।

लीग के अंतिम दौर में अलग-अलग जिलों से चुनी गई 32 विजेता टीमें हिस्सा लेंगी। पंचकूला की 92 टीमों के बीच हुए मुकाबलों में बिल्ला गांव की टीम विजेता बनकर अंतिम चरण में पहुंची है। आयोजकों के मुताबिक, प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेलों से जोड़ना है।

विजेता को 21 लाख रुपये का इनाम

लीग में विजेता टीम को 21 लाख रुपये जबकि उपविजेता टीम को 11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 लाख और चौथे स्थान वाली टीम को 2.5 लाख रुपये मिलेंगे। प्लेयर ऑफ द सीरीज को ईवी वाहन, मोटरसाइकिल, लैपटॉप समेत कई अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।

55 हजार खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

आयोजकों के अनुसार, पूरी लीग में करीब 3,400 टीमों के लगभग 55 हजार खिलाड़ी शामिल हुए हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जिला और जोनल स्तर के लगभग 90 प्रतिशत मुकाबले पूरे किए जा चुके हैं। आयोजकों ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बताते हुए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी है।

फ्री एंट्री, 14 OTT चैनलों पर प्रसारण

अंतिम चरण के सभी मुकाबले टेनिस बॉल से 10-10 ओवर के होंगे। मैच दोपहर 2 बजे से रात 2 बजे तक फ्लड लाइट में खेले जाएंगे। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क रहेगा और मुकाबलों का लाइव प्रसारण 14 ओटीटी चैनलों पर किया जाएगा।

लीग के दौरान चंडीगढ़ की किन्नर टीम और दिव्यांग खिलाड़ियों की विशेष टीमों के प्रदर्शनी मैच भी आयोजित होंगे। 4 अक्टूबर को समापन समारोह होगा जिसमें नशे की लत छोड़कर सामान्य जीवन में लौटे युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : CM योगी आदित्यनाथ का लखनऊ में कार्यक्रम, नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments