South Africa Shootout: दक्षिण अफ्रीका के दो बड़े शहरों के आसपास हुई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के मुताबिक, दोनों घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं और पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
जोहान्सबर्ग के पास बार में हमला
पहली घटना शनिवार रात जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेडेला टाउनशिप के एक बार में हुई। पुलिस के अनुसार, AK-47 राइफल और पिस्तौल से लैस संदिग्धों ने बार में गोलीबारी की। इस घटना में 17 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
#BREAKING At least 17 people were killed and 15 others seriously wounded in a mass shooting at a tavern in Wedela, near Carletonville, South Africa, on Saturday night.
Police said at least eight suspects armed with AK-47 rifles and handguns opened fire on patrons outside the… pic.twitter.com/KDmy5rZtYo
— Global OSINT (@GlobalOSINTHQ) September 27, 2026
बार में मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी
घटना के दौरान बार में लोग मौजूद थे और अचानक गोलियों की आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना से जुड़े वीडियो के सामने आने की भी बात कही गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
केप टाउन के पास भी हुई फायरिंग
दूसरी घटना रविवार सुबह करीब 1 बजे केप टाउन के पास लवांडले में एक स्टोर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, इस गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई है। घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और मेडिकल टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
हमले के पीछे कौन?
दोनों घटनाओं में गोलीबारी किसने की और इसके पीछे क्या वजह थी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को दोनों मामलों में एक से ज्यादा हमलावरों के शामिल होने की आशंका है और उनकी तलाश की जा रही है।
अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के अनुसार, इन दोनों ताजा घटनाओं के सिलसिले में अभी तक किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच एजेंसियां हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के मकसद का पता लगाने में जुटी हैं।
कुछ दिन पहले भी हुआ था बड़ा हमला
इन दोनों घटनाओं से कुछ दिन पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित डरबन के पास एक हाउस पार्टी में भी गोलीबारी हुई थी। उस घटना में एक गर्भवती महिला समेत 11 लोगों की मौत हुई थी। लगातार सामने आ रही गोलीबारी की घटनाओं ने देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Read More:
लुधियाना केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बच्ची को जिंदा दफनाने वाली कातिल को अब उम्रकैद

