HomeBreaking Newsगुरुग्राम के बाद दिल्ली में ‘हिट एंड ड्रैग’ का खौफनाक VIDEO आया...

गुरुग्राम के बाद दिल्ली में ‘हिट एंड ड्रैग’ का खौफनाक VIDEO आया सामने, 73 साल के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

दिल्ली के आरके पुरम मेट्रो स्टेशन के पास देर रात सड़क हादसे का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। अफ्रीका एवेन्यू रोड पर एक तेज रफ्तार नीली कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई, लेकिन कार कुछ दूर तक उसे घसीटती हुई आगे बढ़ती रही। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय तनीष टोकस बाल-बाल बच गया। पुलिस ने कार चालक 73 वर्षीय वेणु गोपाल को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

आरके पुरम की ओर जा रहा था युवक

दिल्ली पुलिस के अनुसार घटना 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे अफ्रीका एवेन्यू रोड पर हुई। मुनिरका गांव का रहने वाला तनीष टोकस काले रंग की मोटरसाइकिल से भीकाजी कामा प्लेस से आरके पुरम मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहा था। वह कुछ समय के लिए सड़क किनारे रुका हुआ था। इसी दौरान वसंत कुंज निवासी वेणु गोपाल अपनी नीली होंडा अमेज कार से वहां पहुंचे और खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तनीष बाइक से छिटककर दूर जा गिरा, जबकि मोटरसाइकिल कार के निचले हिस्से में फंस गई। कार के आगे बढ़ने से बाइक सड़क पर घिसटती रही और रगड़ से चिंगारियां भी निकलती दिखाई दीं।

घेराबंदी के बाद रुकी कार

घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने कार का पीछा किया और ड्राइवर को रुकने के लिए आवाज लगाई। लोगों के विरोध और घेराबंदी के बाद कार रुकी। राहत की बात रही कि तनीष कार के साथ नहीं घिसटा। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें गंभीर अंदरूनी या जानलेवा चोट नहीं मिली। हादसे के बाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें भीड़ कार के पास बुजुर्ग ड्राइवर से सवाल करती दिखाई दे रही है। जब लोगों ने कार नहीं रोकने को लेकर सवाल किया तो वेणु गोपाल सफाई देते नजर आए। माहौल बिगड़ता देख वह हाथ जोड़कर माफी मांगते भी दिखे।

कार हुई जब्त

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरके पुरम थाने में मामला दर्ज किया। वेणु गोपाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(a) के तहत कार्रवाई की गई है। हादसे में इस्तेमाल नीली होंडा अमेज को जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, जिसमें उसके शरीर में शराब की मौजूदगी नहीं मिली। अब पुलिस CCTV और वायरल वीडियो समेत उपलब्ध फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही हादसे की परिस्थितियों और टक्कर की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Read More

नशामुक्ति की ओर पंजाब में भाजपा का अभियान, आज से शुरू होंगी चार ‘नशा मुक्त’ यात्राएं, जालंधर में अमित शाह करेंगे समापन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments